चुनाव से पहले मऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में 73 दरोगाओं के ट्रांसफर, कई चौकी प्रभारी भी बदले

Nov 14, 2026 - 09:20
0
चुनाव से पहले मऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में 73 दरोगाओं के ट्रांसफर, कई चौकी प्रभारी भी बदले
मऊ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जिले के 73 उपनिरीक्षकों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। तबादले का आदेश 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर यह बदलाव किया गया है। आदेश में जनहित और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का हवाला दिया गया है। उपनिरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस शाखाओं में तैनाती दी गई है। 11 थानों समेत कई क्षेत्रों में बदली तैनाती तबादला सूची के मुताबिक कोतवाली, दक्षिणटोला, रामपुर, चिरैयाकोट, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, रानीपुर, घोसी, दोहरीघाट और हलधरपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न पुलिस चौकियों पर भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। तृप्ति पांडेय समेत 73 दरोगाओं का तबादला तबादला किए गए उपनिरीक्षकों में तृप्ति पांडेय, रवि विश्वकर्मा, राजेश्वर पांडेय, दिवाकर राना, नितेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार, मनीष कुमार, विजय कुमार शुक्ल और विनोद कुमार सिंह समेत कुल 73 नाम शामिल हैं। सभी को नई जिम्मेदारी के साथ अलग-अलग कार्यक्षेत्र आवंटित किए गए हैं। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश एसपी की ओर से जारी आदेश में सभी उपनिरीक्षकों को नई तैनाती वाली जगह पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को तबादला आदेश का जल्द पालन कराने के साथ अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया है। निष्पक्ष चुनाव और कानून व्यवस्था पर जोर एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और जनहित में बेहतर पुलिसिंग करना विभाग की प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User