सहारनपुर मंडल की अपर आयुक्त बनीं वंदना त्रिपाठी:शासन ने 38 आईएएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया, नोएडा में ACEO के पद पर थी तैनात
शासन ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। जिसमें नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वंदना त्रिपाठी अब तक नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थीं। नोएडा में तैनाती के दौरान वो प्राधिकरण के प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। शासन ने उनकी जगह बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा प्राधिकरण का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। 2022 में प्रयागराज से नोएडा पहुंची थीं वंदना त्रिपाठी 2000 बैच की पीसीएस अधिकारी रही हैं। उन्हें वर्ष 2021 में आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली थी। जून 2022 में उनका तबादला प्रयागराज से नोएडा किया गया था। उस समय वह उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में सचिव के पद पर तैनात थीं। नोएडा में उन्हें विशेष कार्याधिकारी बनाया गया था। सितंबर 2023 में उन्हें प्रमोशन देकर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया था। अब करीब तीन साल बाद शासन ने उनकी नई तैनाती सहारनपुर मंडल में की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)