बुध ने बदली चाल:बुध 2 दिसंबर तक तुला राशि में रहेगा, जानिए किन लोगों को मिल सकता है लाभ और किसकी बढ़ सकती हैं परेशानियां

Nov 14, 2026 - 09:03
0
बुध ने बदली चाल:बुध 2 दिसंबर तक तुला राशि में रहेगा, जानिए किन लोगों को मिल सकता है लाभ और किसकी बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क के कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह आज (14 नवंबर) सुबह तुला राशि में वक्री से मार्गी हो गया है। बुध 2 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक में प्रवेश करेगा। शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि में बुध लोगों की निर्णय क्षमता, आर्थिक स्थिति और आपसी संबंधों पर सीधा असर डालेगा। सरल भाषा में मार्गी होना यानी ग्रह का आगे की ओर चलना, वक्री होना यानी ग्रह का पीछे की ओर चलना। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मार्गी बुध का कैसा असर रह सकता है… मेष मेष राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्यों में सुधार लाएगा। पिछले कुछ समय से जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। रुके हुए व्यावसायिक समझौते अब आगे बढ़ सकते हैं और आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से अधिक स्पष्ट होगी। वृषभ वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। यदि आप किसी कर्ज या कानूनी विवाद में उलझे थे, तो अब समाधान के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होने से लंबित प्रोजेक्ट पूरे होंगे। मिथुन आपकी राशि के स्वामी बुध का मार्गी होना आपके लिए बेहद शुभ संकेत है। रचनात्मक कार्यों, शिक्षा और संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। प्रेम संबंध में तालमेल बढ़ेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ने से परीक्षा या प्रतियोगी तैयारियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्क कर्क राशि के लोगों के लिए पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़े मामलों में गति आएगी। घर के भीतर चल रहा तनाव कम होगा और माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। सिंह सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और संवाद कौशल में निखार आएगा। छोटी दूरी की व्यापारिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर और रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। कन्या कन्या राशि के स्वामी बुध के मार्गी होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फंसा हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है और परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आपकी वाणी में मधुरता आने से बिगड़े हुए काम बनेंगे और निवेश से लाभ होगा। तुला बुध आपकी ही राशि में मार्गी हुए हैं, जिससे मानसिक भ्रम और असमंजस की स्थिति पूरी तरह खत्म होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा और करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने में आप सक्षम होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और रुकी हुई योजनाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। वृश्चिक वृश्चिक राशि के लोगों के अनावश्यक खर्चों पर अब लगाम लगेगी। विदेशी व्यापार या मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नींद न आने या मानसिक बेचैनी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और आप भविष्य की योजनाओं पर शांति से काम कर पाएंगे। धनु धनु राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलने का समय है। पिछले दिनों से रुके हुए लाभ और प्रमोशन से जुड़ी फाइलें अब आगे बढ़ेंगी। मित्रों और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। मकर मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। उच्च अधिकारियों के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुंभ कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने लगेगा। धर्म-कर्म और उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी और गुरुजनों या वरिष्ठों के मार्गदर्शन से करियर में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मीन मीन राशि के जातकों को अचानक होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति या बीमा से जुड़े अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और ससुराल पक्ष से संबंध में सुधार आएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User