आगरा में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, सोमवार सुबह से खिली धूप

Nov 02, 2026 - 08:25
0
आगरा में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम:दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी, सोमवार सुबह से खिली धूप
आगरा में सोमवार सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि सुबह ठंड का असर रहा। हवा शांत रहने और धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 नवंबर तक मौसम रहेगा। बीच में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं। मगर, बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। यानि दीपावली तक मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी बीते गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद शनिवार और रविवार दोनों दिन में तेज धूप रही। इससे दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। बुजुर्गों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। वहीं, दिन में भी अब गर्मी महसूस नहीं हो रही। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान शनिवार के 18.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 19.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल भी साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन में आसमान में साफ रहेगा। बूंदाबांदी या बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं। 7 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ेगा। अक्टूबर में सामान्य से 53% कम बारिश मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 1 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User