दीपावली-छठ पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे:अम्बेडकरनगर में 5 से 16 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Nov 02, 2026 - 08:58
0
दीपावली-छठ पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे:अम्बेडकरनगर में 5 से 16 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
अम्बेडकरनगर में दीपावली और छठ पर्व पर घर पहुंचने की जद्दोजहद के बीच यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत लंबे मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जबकि जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। चालक और परिचालक को प्रोत्साहन राशि मिलेगी पर्व के दौरान बेहतर परिवहन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच से 16 नवंबर तक रोडवेज चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप के मैकेनिकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। योजना के तहत 11 दिन तक नियमित ड्यूटी करते हुए 3300 किलोमीटर बस संचालन करने वाले चालक और परिचालक को 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं, 10 दिन में 3000 किलोमीटर बस चलाने पर 3500 रुपये दिए जाएंगे। वर्कशॉप के मैकेनिकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। लगातार 11 दिन ड्यूटी करने पर 1800 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। पांच नवंबर से ही बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू अकबरपुर रोडवेज डिपो से वर्तमान में 92 बसों का संचालन हो रहा है। दीपावली और छठ पर यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए पांच नवंबर से ही बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू कर दिए जाएंगे। खासकर लंबी दूरी के मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी है, ताकि त्योहार पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को समय से परिवहन सुविधा मिल सके। ड्यूटी के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी अकबरपुर डिपो की इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालकों, परिचालकों और मैकेनिकों को निर्धारित किलोमीटर और ड्यूटी के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User