सऊदी अरब भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपए ठगे:प्रतापगढ़ में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली; पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

Nov 02, 2026 - 08:25
0
सऊदी अरब भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपए ठगे:प्रतापगढ़ में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली; पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में सऊदी अरब भेजने और वहां नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। नौरंगाचाद गांव की सकीना बानो पत्नी जमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के गोगलापुर निवासी मोहम्मद कलीम और आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी असलम ने उनके पति को सऊदी अरब भेजने और वहां नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने इसके लिए 1 लाख 10 हजार रुपये मांगे। सकीना बानो के मुताबिक, उन्होंने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन माध्यम से आरोपियों को 1 लाख 10 हजार रुपये दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने उनके पति को न सऊदी अरब भेजा और न ही नौकरी दिलाई। शिकायत के अनुसार, रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 20 सितंबर 2026 को सकीना बानो दादूपुर पंडान स्थित आरोपी के घर रुपये मांगने पहुंचीं। आरोप है कि वहां उन्हें गाली दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सकीना बानो की शिकायत पर मोहम्मद कलीम और असलम के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User