जेल में बंदियों को भी मिलेगा गंगा स्नान का पुण्य:गढ़ गंगा मेले से बंदियों के लिए गंगाजल लेकर कारागार पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना

Nov 22, 2026 - 13:14
0
जेल में बंदियों को भी मिलेगा गंगा स्नान का पुण्य:गढ़ गंगा मेले से बंदियों के लिए गंगाजल लेकर कारागार पहुंचे छात्र नेता विनीत चपराना
गढ़ गंगा मेले में लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन जेल में निरुद्ध होने के कारण ऐसे अनेक बंदी इस धार्मिक अवसर पर गंगा स्नान नहीं कर पाते। उनकी इसी आस्था को ध्यान में रखते हुए छात्र नेता विनीत चपराना ने एक अनूठी पहल की है। वह गढ़ गंगा मेले से पवित्र गंगाजल लेकर मेरठ जिला कारागार पहुंचे और वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को सौंपा। उन्होंने आग्रह किया कि जेल परिसर में बने पानी के टैंक में गंगाजल मिलाया जाए, जिससे सभी बंदियों को भी गंगा स्नान का धार्मिक अवसर मिल सके। ताकि धार्मिक आस्था से जुड़े रहें बंदी विनीत चपराना की इस पहल का उद्देश्य जेल में बंद उन लोगों को भी धार्मिक आस्था से जोड़ना है, जो किसी कारणवश गढ़ गंगा मेले में शामिल नहीं हो सके। उनका कहना है कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में जेल में बंद लोगों को भी इस परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए। हर वर्ष लेकर आते हैं गंगाजल विनीत चपराना ने कहा कि जिला कारागार को केवल सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि सुधार गृह के रूप में देखा जाना चाहिए। यहां निरुद्ध बंदियों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। अपराध के लिए सजा मिलने के बावजूद उनकी धार्मिक भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं का सम्मान होना चाहिए। इसी सोच के साथ वह हर वर्ष गढ़ गंगा मेले से गंगाजल लेकर जिला कारागार पहुंचते हैं, ताकि बंदियों को भी गंगा स्नान का अवसर मिल सके। आस्था के साथ सुधार की पहल जेल प्रशासन को गंगाजल सौंपने के दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आग्रह पर जेल परिसर के पानी के टैंक में गंगाजल मिलाया जाएगा। इससे सभी बंदी एक साथ गंगा स्नान की धार्मिक परंपरा से जुड़ सकेंगे। इस पहल के पीछे संदेश यह है कि बंदियों को समाज से पूरी तरह अलग-थलग करने के बजाय उनमें सकारात्मक सोच, आस्था और सुधार की भावना विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। बंदियों को मिलेगा गंगा स्नान का पुण्य चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने कहा कि छात्र नेता से गंगाजल प्राप्त हो गया है। गंगा स्नान वाले दिन इस गंगाजल को जिला कारागार की मुख्य टंकियों में मिलाया जाएगा। ताकि जेल के अंदर मौजूद बंदी भी गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User