पानी भरे टब में गिरने से मासूम की मौत:फतेहपुर के तेंदुली में मां छत पर कपड़े फैलाने गई थी, बिंदकी सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Nov 22, 2026 - 13:14
0
पानी भरे टब में गिरने से मासूम की मौत:फतेहपुर के तेंदुली में मां छत पर कपड़े फैलाने गई थी, बिंदकी सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में खेल रहा तीन साल का बच्चा पानी भरे टब में गिर गया। कुछ देर बाद मां ने उसे टब में पड़ा देखा। परिजन आनन-फानन में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंगन में खेल रहा था बच्चा जानकारी के मुताबिक, तेंदुली गांव निवासी विपिन सिंह का तीन साल का बेटा राम शनिवार दोपहर घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां काजल देवी छत पर कपड़े फैलाने गई थीं। घर में बच्चा आंगन में ही खेल रहा था। इसी बीच वह पानी से भरे टब में गिर गया। कुछ देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया छत से नीचे आने पर काजल देवी की नजर पानी से भरे टब में पड़े बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User