जगदीशपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले विशाल भंडारा:बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर धार्मिक आयोजन में बढ़ाई रौनक
अमेठी में जगदीशपुर क्षेत्र के मड़वा और पूरे जालिम मल्हा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से एक दिन पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। भंडारे में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन में अध्यक्ष राजकुमार के साथ गयनाथ, दिनेश कुमार, रामरूप, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिवकुमार, नितिन कुमार, टिंकू कुमार, आशुतोष, लक्ष्मण और सचिन सहित कई लोग शामिल रहे। प्रतिमा विसर्जन से पहले हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)