झांसी में युवक की मौत:सड़क पर खड़े नगर निगम के टैंकर में घुसी बाइक, मंडी में भाई को खाना देने जा रहा था
झांसी में शनिवार देर रात स्कूटी सवार युवक बीच रास्ते में खड़े नगर निगम के टैंकर में जा घुसा। इससे वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुआ। फलों का कारोबार करता है भाई मृतक की पहचान साहिल रईन (25) पुत्र सत्तार रईन के रूप में हुई। वह इतवारीगंज मोहल्ले का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि साहिल अपने भाई को खाना देने मंडी जा रहा था। उसका भाई सादिक शरीफा कारोबारी है। मंडी में फलों की छंटाई का काम चल रहा है। शनिवार रात सादिक मंडी में था, तभी साहिल उसे टिफिन पहुंचने के लिए स्कूटी से मंडी जा रहा था। टैंकर सड़क पर ही खड़ा था। जिस वजह से यह हादसा हुआ। टैंकर से उसकी स्कूटी टकरा गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। साहिल परिवार में सबसे छोटा था। सदर बाजार थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि हादसे में साहिल घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उसकी मौत हो गई। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)