जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर हमला:सुल्तानपुर में 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटमई चौराहे पर जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर हमले का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेदेपुर गांव के रहने वाले सौरभ (20) पुत्र अनेग सिंह अपने साथियों के साथ भटमई डीहडगुपुर पेट्रोल पंप के पास पानी की टंकी बनाने का काम कर रहे हैं। सौरभ की शिकायत के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात करीब 8:10 बजे वह साथी मोनू पाल और अवनीश पुत्र राघवेंद्र सिंह कश्यप के साथ भटमई चौराहे पर दूध लेने गया था। वहां पहले से मौजूद 8-10 लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शिकायत में कहा गया है कि अवनीश बचाव के लिए आगे आया, तो उस पर भी हमला किया गया। सौरभ बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर भटमई चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। होश आने पर कर्मचारियों को पता चला कि हमलावर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।
कर्मचारियों ने हमलावरों की पहचान विजय प्रताप सिंह, बसंत सिंह उर्फ झंडी, प्रशांत सिंह, रितेश सिंह, सुधानू सिंह, वैभव मिश्रा, आकाश सिंह, उत्पल सिंह, रवि सिंह, आदित्य सिंह, सुनील कुमार, काली बक्स सिंह और मारकंडे सिंह के रूप में की है। ये सभी गोसाईगंज के भटमई चौराहे के निवासी हैं। इनके साथ 10 अज्ञात लोगों के नाम भी शिकायत में हैं।
सौरभ की शिकायत पर 30 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया। जांच उपनिरीक्षक सुनील सिंह यादव को सौंपी गई है। थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि सौरभ का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)