गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह निलंबित:पूरे जिले में अवैध तरीके से नाइट क्लब और बार में परोसी जा रही थी शराब, शासन ने लिया संज्ञान

Oct 31, 2026 - 08:24
0
गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह निलंबित:पूरे जिले में अवैध तरीके से नाइट क्लब और बार में परोसी जा रही थी शराब, शासन ने लिया संज्ञान
शासन ने गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार को निलंबित किया है। उन पर नाइट क्लबों और बार में बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा दूसरे राज्यों की शराब की अवैध बिक्री रोकने में विफल रहने का आरोप है। पूर्व में गाजियाबाद के DM रविंद्र कुमार ने भी उन्हें बुलाकर कड़ी फटकार लगाई थी, उसके बाद भी जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी इंस्पेक्टर की लगातार शिकायत शासन तक पहुंच रही थी। उनके खिलाफ संयुक्त टीम की जांच में अनियमितताएं मिलीं। निलंबन के दौरान उन्हें प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है और जांच मेरठ के उप आबकारी आयुक्त करेंगे। आबकारी विभाग के दो इंस्पेक्टर में निलंबित किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User