किसान यूनियन के दो पक्षों ने एक-दूसरे पर कराया मुकदमा:किसान नेता समेत 8 लोगों पर मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष ने 4 लोगों पर लिखाई FIR

Oct 31, 2026 - 07:18
0
किसान यूनियन के दो पक्षों ने एक-दूसरे पर कराया मुकदमा:किसान नेता समेत 8 लोगों पर मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष ने 4 लोगों पर लिखाई FIR
इटावा में किसान यूनियन से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक महिला ने किसान यूनियन नेता शालू अली समेत आठ लोगों पर पति के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और तमंचे की बट से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट, बलवा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्कूटी रोककर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप साबितगंज निवासी ज्योति ने पुलिस को बताया कि पांच अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह पति सावन वाल्मीकि के साथ स्कूटी से मायके जा रही थीं। नौरंगाबाद चौराहे के पास किसान यूनियन नेता शालू अली अपने साथियों बादशाह उर्फ शादिल, शाकिब, आसिफ, शाहनवाज, निहाल, उवैश उर्फ ड्रा और जतिन उर्फ रानू के साथ खड़े थे। आरोप है कि सभी ने उनकी स्कूटी रोककर पति-पत्नी के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। मोबाइल तोड़ा, तमंचे की बट से सिर पर हमला ज्योति का आरोप है कि पति को बचाने के दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद छह अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह अपनी भतीजियों सोनाली और कशिश के साथ शिकायत करने थाने जा रही थीं। कहारन पुल के पास आरोपियों ने उन्हें फिर घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान शालू अली ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार किया। भतीजियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा विवाद में दूसरे पक्ष से किसान यूनियन के सदस्य जतिन कुमार उर्फ रामू ने भी हिस्ट्रीशीटर सावन वाल्मीकि समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास इस विवाद के बीच सावन वाल्मीकि ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद डीएम कार्यालय के बाहर डाई पीकर और पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गंभीर हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User