गंगा में मिला डूबे युवक का शव मिला:गाजीपुर में दाह संस्कार में शामिल होने आए थे, 43 घंटे बाद मिला

Oct 31, 2026 - 08:24
0
गंगा में मिला डूबे युवक का शव मिला:गाजीपुर में दाह संस्कार में शामिल होने आए थे, 43 घंटे बाद मिला
गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पर गंगा में डूबे राजीव कुशवाहा उर्फ शेखर (35) का शव शनिवार सुबह करीब 7 बजे मिला। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे डूबने के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। शव श्मशान घाट से करीब एक किलोमीटर दूर वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास गंगा में मिला। राजीव रजदेपुर देहाती के अकलपुरा के रहने वाले थे। गुरुवार को वह पड़ोसी सुरेंद्र कुशवाहा के दाह संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह गंगा की ओर जाने लगे। पिता काशी कुशवाहा और वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें आवाज देकर लौटने को कहा, लेकिन वह पानी में उतर गए और गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश शुरू की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में उनकी तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह सेतु के पास शव मिलने की सूचना पर रजदेपुर देहाती के ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव उर्फ जोगी, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजीव टोटो पर मोमोज बेचकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी पत्नी रंजना कुशवाहा और तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा 12 साल की, छोटी बेटी अंशिका 5 साल की और बेटा अंश 3 साल का है। राजीव दो भाइयों में बड़े थे। शव मिलने की खबर के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उनके छोटे भाई दिनेश कुशवाहा भी वहां थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User