बच्चों के विवाद के बाद 4 लोग घायल:फिरोजाबाद में लोहे की रॉड से हमला, खेलते समय हुआ विवाद

Oct 31, 2026 - 08:24
0
बच्चों के विवाद के बाद 4 लोग घायल:फिरोजाबाद में लोहे की रॉड से हमला, खेलते समय हुआ विवाद
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरू नगर नई आबादी में बच्चों के बीच हुए शुक्रवार रात विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नेहरू नगर नई आबादी बिजलीघर के पीछे कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोग कई लोगों के साथ एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पूनम पुत्री सतीश जैन (25), यशोदा पत्नी विनय जैन (25), विकास जैन पुत्र सतीश जैन (27) और सतीश जैन पुत्र नाथूराम जैन घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User