गाड़ी मोड़ने के विवाद में युवक पर हमला:बागपत में घर में घुसकर कार तोड़ी, सिर पर तमंचे की बट से वार; तीन पर मुकदमा दर्ज
बागपत के बाघु गांव में घर के बाहर गाड़ी मोड़ने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक के घर में घुसकर उसकी कार में तोड़फोड़ की और उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित दिनेश ने गुरुवार को थाना बागपत में राजेंद्र ,सूरज और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दिनेश के अनुसार, बुधवार की शाम वह घर के बाहर गाड़ी मोड़ रहा था। तभी राजेंद्र और सूरज अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और गाड़ी मोड़ने को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि कुछ देर बाद राजेंद्र और सूरज अपने साथियों के साथ लोहे की रॉड लेकर आए और जबरन घर में घुस गए। उन्होंने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की।
दिनेश ने विरोध किया तो आरोप है कि राजेंद्र ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया। इससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने दिनेश और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
परिवार के लोगों ने पीड़ित का उपचार कराया और पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई।
कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि शुक्रवार शाम तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)