जमीन को लेकर हुए मारपीट में एक की मौत:बहराइच में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, दो घायल

Nov 09, 2026 - 15:02
0
जमीन को लेकर हुए मारपीट में एक की मौत:बहराइच में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, दो घायल
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हमले में साबित अली की मौत हो गई, जबकि उनके भाई ताहिर और मां सइफन घायल हो गए। खेत को लेकर दोनों परिवारों में था विवाद पुलिस के मुताबिक, गंभीरवा चौकी क्षेत्र के मुरावन पुरवा निवासी साबित अली (50) के परिवार का गांव के जुनाब अली और उनके परिवार से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने साबित अली के परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में साबित अली, उनके भाई ताहिर (55) और मां सइफन (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने साबित अली को मृत घोषित कर दिया। भाई लखनऊ रेफर, मां का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज ताहिर की गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। सइफन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं अर्शिया बेगम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच खेत को लेकर विवाद था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश में सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। ट्रैक्टर खेत में जाने को लेकर हुई मारपीट रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी ने बताया कि सुबह खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User