गौरीगंज में जूते-चप्पल की दुकान में आग लगी:लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट होने की आशंका

Nov 10, 2026 - 21:59
0
गौरीगंज में जूते-चप्पल की दुकान में आग लगी:लाखों का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट होने की आशंका
अमेठी के गौरीगंज में रात करीब 8 बजे जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह दुकान गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सुलतानपुर रोड स्थित वली का पुरवा, वार्ड नंबर 24 में है। दुकान मालिक मनोज कुमार मिश्र पास के गांव रोहड़ी मजरे सराय भगमानी के रहने वाले हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना गौरीगंज पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। समय रहते आग बुझने से आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक आग नहीं फैली। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User