यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाइक फिसलने से घायल; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
मेरठ में बुधवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। इस पर उसने टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। करीब 100 मीटर आगे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र की कुट्टी वाली गली निवासी आसिफ पुत्र नवाब के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 6,500 रुपए बरामद हुए हैं। वह माधवपुरम में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)