कागजों में गड्ढामुक्त हुआ कानपुर, पैचवर्क तक अधूरा:दीपावली बाद भी नहीं सुधरी सड़कें, अफसरों के निरीक्षण और आदेश भी बेअसर
कानपुर में दीपावली का त्योहार बीत गया, लेकिन शहर की सड़कों की बदहाली दूर नहीं हुई। त्योहार से पहले अफसरों ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे किए थे। डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ तक रात में सड़कों का निरीक्षण कर रहे थे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को दीपावली तक सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क पूरा करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग है।
दीपावली के बाद भी शहर की कई प्रमुख सड़कें गड्ढों से भरी हैं। कहीं सड़क खोदकर छोड़ दी गई है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है। हैरानी की बात यह है कि कई इलाकों में पैचवर्क तक नहीं कराया गया। सड़कों के गड्ढे नहीं भरे, पैचवर्क भी अधूरा देवकी चौराहा से छपेड़ा पुलिया तक सड़क जगह-जगह टूटी हुई है। यहां गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं और लोगों को संभलकर निकलना पड़ता है। जरीब चौकी से काकादेव चौराहा तक सड़क पर गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम की समस्या है, जबकि ब्रह्म नगर में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महाविद्यालय की सड़क को जल्दबाजी में अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया। वहीं, अशोक नगर में चार महीने पहले धंसे डॉट नाले की तो मरम्मत का काम करा दिया गया, लेकिन पैचवर्क न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही रावतपुर क्रॉसिंग से देवकी चौराहा होते हुए काकादेव जाने वाली सड़क भी अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। जबकि श्रमायुक्त आवास से आरटीओ जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे भी वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इन रास्तों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन मरम्मत का काम अब तक पूरा नहीं हुआ। गड्ढाें में फंस रहे वाहन, गिर रहे लोग बर्रा निवासी अमित पांडेय ने बताया कि सड़कों का निर्माण होना था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। कर्रही में बर्रा बाईपास के नीचे सड़क की हालत इतनी खराब है कि ऑटो तक चलना बंद हो गए हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। धनतेरस के दिन पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया था, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने कहा कि रात में इन रास्तों से निकलने में डर लगता है। हाईवे तक पहुंचने के लिए भी लोगों को गलियों से घूमकर आना पड़ता है। न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही गड्ढों पर पैचवर्क कराया गया। सरकार और अफसरों के दावे केवल कागजों में दिखाई दे रहे हैं। दीपावली तक गड्ढा मुक्त करने का दावा फेल श्याम नगर के गंगानगर इलाके में भी सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी रामकिशोर ने बताया कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों के कारण बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कत होती है। प्रशासन की ओर से दीपावली तक सड़कें दुरुस्त कराने का दावा किया गया था, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही पैचवर्क कराया गया। अफसरों के निरीक्षण और आदेश भी बेअसर शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए डीएम, नगर आयुक्त और सीडीओ लगातार रात में निरीक्षण कर रहे हैं। संबंधित विभागों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख मार्गों पर काम अधूरा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)