यूपी में हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा:AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी; सुबह कोहरा छाने लगा

Nov 10, 2026 - 07:06
0
यूपी में हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा:AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी; सुबह कोहरा छाने लगा
यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है। इधर, ठंड और कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह पश्चिम यूपी में कोहरा छाने लगा है। रात का तापमान भी 15°C तक लुढ़क गया है। सड़कों पर 50 से 100 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद यूपी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- जैसे ही उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं तेज होंगी, न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड का असर और बढ़ जाएगा। बड़े शहरों का हाल जानिए- पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं और तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User