सुल्तानपुर में व्यापारी-कर्मचारियों को धमकाया:दुकान में घुसकर दी धमकी, 4 नामजद और 13 पर केस दर्ज
सुल्तानपुर के चौक घंटाघर स्थित विकास वस्त्रालय में घुसकर व्यापारी से गाली-गलौज और महिला कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जनरेटर लगाने पर व्यापारी ने की थी पुलिस से शिकायत दुकान के संचालक विवेक कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि इस साल दुर्गापूजा महोत्सव में मूर्ति स्थापना के दौरान आरोपियों ने दुकान के सामने सड़क की पटरी के पास जनरेटर लगाया था। इससे ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होने लगा और जनरेटर के धुएं से दुकान में रखे कपड़े खराब होने लगे। इस पर विवेक ने कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत की रंजिश में दुकान में घुसकर दी धमकी विवेक के मुताबिक, इसी रंजिश में 20 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे प्रशांत कसौधन, जगदीश प्रसाद कसौधन, जमुना प्रसाद कसौधन और हिमांशु कसौधन 12-13 अज्ञात लोगों के साथ दुकान में घुस आए। सभी आरोपी पार्किंगगंज चौक घंटाघर के रहने वाले बताए गए हैं। आरोप है कि सभी ने विवेक जायसवाल से गाली-गलौज की और दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दुकान के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार राय और सुजीत कुमार के साथ महिला कर्मचारी अर्चना कुमारी, मालती देवी, अंशिका मिश्रा, वंदना पांडेय, खुशी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा और अनीता देवी बचाव के लिए आगे आईं। महिला कर्मचारियों से कहा- यहां काम नहीं कर पाओगी शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने महिला कर्मचारियों को भी धमकाया। उनसे कहा, "दूर हट जाओ, नहीं तो यहां काम नहीं कर पाओगी।" नौ नवंबर को दर्ज हुआ केस, जांच शुरू व्यापारी ने कोतवाली नगर थाने में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने नौ नवंबर को चार नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक बबलू कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)