कानपुर देहात में किशोरी ने फंदा लगाया:दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों में शोक का माहौल

Nov 02, 2026 - 21:00
0
कानपुर देहात में किशोरी ने फंदा लगाया:दुपट्टे से लटका मिला शव, परिजनों में शोक का माहौल
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में सोमवार को 13 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने छत की कुंडी से दुपट्टा बांधा था। मुरलीपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ रिंकू शंखवार की बेटी रिया सोमवार को घर पर थी। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने फोन पर बरौर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जरूरी जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला शव विच्छेदन गृह भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User