लखनऊ में एंबुलेंस ने स्कूटी सवार को कुचला, VIDEO:पीछे बैठा साथी घायल, दोनों ऑफिस जा रहे थे; ड्राइवर फरार
लखनऊ में सोमवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। दोनों सुबह घर से ऑफिस जाने के लिए निकले थे, तभी पीछे से आ रहा एंबुलेंस स्कूटी सवारों को कुचलते हुए आगे निकल गई। घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस एंबुलेंस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। पढ़िए पूरी घटना… रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को देखकर रुके थे दोनों वजीरगंज के पुरी टोला हाथी कुआं निवासी आशीष कुमार श्रीवास्तव (40) अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पड़ोस में रहने वाले वेदांत के साथ सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राज फार्मा नाम की दवा कंपनी में काम करते थे। सोमवार को दोनों वेदांत की स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे। स्कूटी आशीष चला रहे थे और वेदांत पीछे बैठे थे। ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग नंबर 9 के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को देखकर आशीष ने ब्रेक लगाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया इसी दौरान पीछे से आ रही निजी अस्पताल की एंबुलेंस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और एंबुलेंस आशीष को कुचलते हुए निकल गई। दोनों को लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं वेदांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष के परिवार में पत्नी ऋचा और 8 साल का बेटा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से एंबुलेंस का पता लगा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)