इतनी गुस्सैल की गाली देने पर बेटे को मार डाला:प्रयगाराज में मां ने 11 साल के बेटे का गला घोंटा, बेटी ने देख लिया तो धमकाया

Nov 02, 2026 - 07:20
0
इतनी गुस्सैल की गाली देने पर बेटे को मार डाला:प्रयगाराज में मां ने 11 साल के बेटे का गला घोंटा, बेटी ने देख लिया तो धमकाया
प्रयागराज में 40 साल की एक महिला के गुस्सैल स्वाभाव, चिड़चिड़ेपन लड़ाकू होने की खास चर्चा है। गुस्से में हमेशा आपे से बाहर हो जाने वाली सोना देवी ने अपने 11 साल के मासूम बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी। बेटी ने मां को हत्या करते देख लिया तो उसे भी धमकाया कि किसी को बोला तो इसी तरह मार दूंगी। जांच में कत्ल की कहानी सामने आ गई। महिला गिरफ्तार हुई तो उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि गुस्से में कपड़े से बेटे का गला घोंट दिया। कहा गाली बहुत देता था। रात में देर तक बाहर रहता, दरवाजा खोलना पड़ता, खाना मांगता। गाली पर गाली देता इसलिए मार डाला। जानिये क्या है कत्ल की कहानी मां के हाथों बेटे के कत्ल की यह कहानी प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है। यहां का रहने वाला पूर्णमासी लाल मौर्य शहर में रहकर काम करता है। पत्नी सोना देवी, बेटी संगीता (15) और बेटा रामसुख (11) गांव में मकान में रह रहे थे। पूर्णमासी लाल मुताबिक 29 अक्टूबर को वह शहर के करेली इलाके में था। सुबह भतीजे महेंद्र ने फोन कर बताया कि उसके बेटे रामसुख की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह घर पहुंचा तो शव दरवाजे पर रखा था। पूर्णमासी ने पत्नी सोना देवी से पूछा तो उसने बताया कि रात में सरांय सुल्तान गांव में रामलीला देखने गया था। वहां से देर रात लौटा और पेट दर्द बताकर सो गया। पिता ने बेटे का शव देखा तो गले में निशान नजर आया। चोट के निशान भी थे। पूर्णमासी ने बहरिया पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 30 अक्टूबर को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो साफ हो गया कि बच्चे की हत्या की गई थी। कपड़े के रेशे या फिर पतली रस्सी से गला घोंट गया। शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहन बिलखने लगी तो खुला कातिल का नाम पूर्णमासी लाल मौर्य ने बताया कि रात में उनकी बेटी संगीता जोर जोर रोने लगी। रोते हुए वह आंगन में आ गई। फिर मैंने बेटी से चुप कराया। उससे पूछा तो रोते हुए बताया कि भाई को मां ने मार डाला। रात में मां रामसुखका कपड़े के लेस से गला दबा रही थी। भाई छटपटा रहा था तो मैं जाग गई थी। मां कपड़े से उसका गला दबाकर खींच रही थी। मां एक हाथ से गले का कपड़ा खींचते हुए उसकी पीट पर मार भी रही थी। कुछ सेकेंड में भाई बेसुध हो गया। मां ने मुझे धमकाया कि चुप होकर सो जा, किसी को कुछ बताना नहीं वरना ऐसे तुझे भी मार दूंगी। बेटी की बातों को सुन पूर्णमासी गांव के अन्य लोगों को बुलाया। पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और बहरिया थाने पहुंच गया। वहां पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष मानवेंद्र कुमार सिंह मामला दर्ज कर सोना देवी को गिरफ्तार कर लिया। बोले थाना प्रभारी थाना प्रभारी बहरिया मानवेंद्र कुमार संह ने बताया कि मां बहुत गुस्से वाली थी। हर लोगों से झगड़ा करती रहती थी। बेटा गाली देना सीख गया था। वह मां से लड़कता था। गाली देता था। खाना फेंक देता था। उस रात वह रामलीला देखकर रात में लौटा और मां से झगड़ा होने लगे। उसने गाली दी तो मां सोना देवी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने इतनी बातें कबूल भी की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User