दीपोत्सव पर रोशनी से जगमगाया इटावा महालक्ष्मी का पूजन कर मांगी खुशहाली

Nov 11, 2026 - 05:44
0
दीपोत्सव पर रोशनी से जगमगाया इटावा महालक्ष्मी का पूजन कर मांगी खुशहाली
इटावा पांच दिवसीय दीपोत्सव के उपलक्ष्य में घरों, प्रतिष्ठानों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों एवं दीपों से सजाया गया। शाम ढलते ही शहर रोशनी से जगमगाता रहा। पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर एवं पार्षदों ने नगर पालिका परिसर में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शाम को घरों में परिवारजनों ने विधि-विधान से मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ लोगों ने दीप जलाकर घरों को रोशन किया। महिलाओं ने घरों के आंगन और मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर दीपों से सजावट की। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली की रात नगर में आतिशबाजी की खूब धूम रही। देररात तक आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता रहा। बाजारों और चौराहों पर फुलझड़ी, अनार, रॉकेट और चकरी की आवाजें देर रात तक गूंजती रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User