कानपुर में पति के सामने ट्रेन के आगे कूदी पत्नी:घरेलू विवाद के बाद दोनों ट्रैक तक पहुंचे, युवक भाग निकला
कानपुर के कल्याणपुर में रेलवे ट्रैक किनारे खड़े होकर पति पत्नी का घरेलू बात को लेकर हुआ विवाद रविवार को सुबह खतरनाक मोड़ पर आ गया। पति के सामने ही पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदक़र आत्महत्या क़र ली। ज़ब पत्नी की मौत हो गई तो पति वहाँ से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल क़र शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
कल्याणपुर के आईआई टी निवासी अमन कुमार आईआईटी में जॉब करते है। परिवार में पत्नी सिमरन (28) एक चार साल की बेटी अनुभा है। पति के अनुसार दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ लड़ाई होते होते दोनों रेलवे ट्रैक पर आ गए इसीबीच पत्नी ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)