महोबा में मकान का छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल:शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा; पड़ोसी पर बल्ली हटाने का आरोप
महोबा के रामनगर मोहल्ले में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर लेंटर की शटरिंग खोल रहे थे। छज्जे के मलबे में दबकर 20 वर्षीय जाहर और 25 वर्षीय रघुवीर उर्फ रज्जू घायल हो गए। दोनों रहेलिया के रहने वाले हैं। साथी मजदूर और मकान मालिक उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। शटरिंग खोलते समय गिरा छज्जा हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में शरद पाल के निर्माणाधीन मकान में हुआ। मजदूर लेंटर की शटरिंग खोल रहे थे, तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर वासुदेव के मुताबिक, मकान मालिक का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। 25 दिन पहले बल्ली हटाने का आरोप मकान मालिक शरद पाल ने पड़ोस की महिला पर लेंटर के नीचे छज्जे के सहारे लगी बल्ली हटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दूसरी मंजिल का लेंटर करीब 25 दिन पहले डाला गया था। छज्जा निकालने पर पड़ोसी को आपत्ति थी। आरोप है कि बल्ली हटने से छज्जे की मजबूती प्रभावित हुई और करीब 22 से 25 दिन बाद शटरिंग खोलते समय वह गिर गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दोनों मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किए जाने की पुष्टि की। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)