कानपुर में संचार कौशल कार्यशाला:छात्राओं ने साझा किए अनुभव; डॉ सुपर्णा दत्ता की पुस्तकों का विमोचन
आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर के अंग्रेजी विभाग ने दो दिवसीय "संचार कौशल (Communication Skills)" कार्यशाला कराई। इसके द्वितीय दिवस का आयोजन सोमवार को NRSC हॉल में किया गया। कार्यशाला का द्वितीय दिवस वैलेडिक्टरी एवं समापन सत्र के रूप में आयोजित हुआ। समापन समारोह के दौरान मुख्य वक्ता बीआईटी मेसरा, नोएडा कैंपस से डॉ सुपर्णा दत्ता की कम्युनिकेशन आधारित दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। छात्राओं को कार्यशाला के दौरान प्राप्त अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया गया। छात्राओं, रिशु द्विवेदी, जेनिफर मेडिस, इकरा, अविका ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रही। उन्होंने संचार के विभिन्न पहलुओं, प्रभावी अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास, स्पष्ट बोलने तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के संबंध में प्राप्त सीख को साझा किया। छात्राओं ने कार्यशाला की गतिविधियों को अपने शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी बताया। ज्ञान को व्यवहार में अपनाएं इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने अपने संबोधन में संचार कौशल की आवश्यकता और उसके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने संचार कौशल को विकसित करने तथा कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. जया किशोरी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास, प्रभावी अभिव्यक्ति और निरंतर अभ्यास के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने छात्राओं को अपने व्यक्तित्व एवं संचार कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो. जबा कुसुम सिंह ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राचार्या, शिक्षकों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)