वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा:वरुणा से लेकर लहरतारा-चितईपुर तक होगा पेयजल और सीवर नेटवर्क का विस्तार

Oct 27, 2026 - 16:16
0
वाराणसी में 8.52 लाख लोगों को मिलेगी सीवरेज सुविधा:वरुणा से लेकर लहरतारा-चितईपुर तक होगा पेयजल और सीवर नेटवर्क का विस्तार
वाराणसी शहर में सीवर और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में अमृत-2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल और सीवरेज से जुड़ी परियोजनाओं के व्यय प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर के करीब 8.52 लाख लोगों को सीवरेज और 8.22 लाख लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलने का अनुमान है। खास बात यह है कि पुराने शहर के साथ नवविस्तारित इलाकों में भी बुनियादी सुविधाओं का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। परियोजनाओं के तहत पुराने ट्रांस वरुणा क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट-2बी और 2सी जोन में सीवर और पेयजल व्यवस्था का विस्तार एवं सुधार किया जाएगा। इसके अलावा लहरतारा और चितईपुर जोन में भी सीवरेज और पेयजल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और पेयजल-सीवर व्यवस्था का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। लहरतारा-चितईपुर में भी बढ़ेगा नेटवर्क वाराणसी के नवविस्तारित क्षेत्रों में आबादी बढ़ने के साथ पेयजल और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ी है। इसे ध्यान में रखते हुए लहरतारा और चितईपुर जोन को परियोजनाओं में शामिल किया गया है। वहीं, ट्रांस वरुणा के पुराने क्षेत्रों में मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। लक्ष्य संबंधित क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है। सात परियोजनाओं के लिए 2,899 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान कैबिनेट से मंजूर सातों परियोजनाओं के लिए केंद्रांश के रूप में 696.42 करोड़ रुपये, राज्यांश के रूप में 1,866.40 करोड़ रुपये, निकायांश के रूप में 222.85 करोड़ रुपये और सेंटेज के रूप में 113.95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन सभी मदों को मिलाकर कुल 2,899.62 करोड़ रुपये होते हैं। यह राशि वाराणसी और लखनऊ की सात परियोजनाओं के लिए है, केवल वाराणसी के लिए नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User