महिला महाविद्यालय में कार्यशाला:कानपुर में छात्राओं ने सीखा मेकअप, हस्तकला, रचनात्मकता और संवाद कौशल

Oct 27, 2026 - 15:44
0
महिला महाविद्यालय में कार्यशाला:कानपुर में छात्राओं ने सीखा मेकअप, हस्तकला, रचनात्मकता और संवाद कौशल
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर में 27-28 अक्टूबर को 3As – कला, कौशल और अभिव्यक्ति (3As – Art, Artistry Articulation) विषय पर दो दिवसीय अंतरविषयी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 150 छात्राएं शामिल हो रही हैं। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने छात्राओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। पहले दिन पूर्व छात्रा नित्या अवस्थी ने बोतल-सज्जा का प्रशिक्षण दिया, जबकि उद्देशा मिश्रा ने व्यावसायिक मेकअप, व्यक्तिगत साज-सज्जा एवं प्रस्तुतीकरण पर कार्यशाला आयोजित की। समन्वयक प्रो. राजकिशोरी सिंह, स्मृति चौहान एवं प्रो. अर्चना आनंद ने रचनात्मकता, संवाद-कौशल और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. सारिका बाला, प्रो. लिप्टिनेंट अंजिता सिंह, प्रो. जाबा कुसुम सिंह, डॉ. ममता पासवान, प्रो. भारती पांडेय, प्रो. हितैषी सिंह एवं शोध छात्रा अनुषिका सिंह और शगुन वर्मा का भी योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User