गोविंद नगर कच्ची बस्ती को जलभराव से मिलेगी राहत:नगर आयुक्त बोले- सीएम ग्रिड के काम में देरी पर ठेकेदार-इंजीनियर नपेंगे
कानपुर की गोविंद नगर कच्ची बस्ती में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को वार्ड-2 में प्रस्तावित नाला निर्माण का निरीक्षण किया। मौके पर नाला पूरी तरह भरा मिला। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब नाले का निर्माण कार्यादेश जारी हो चुका तो काम क्यों नही शुरू किया गया।
इसके बाद 10 दिन में नाले की सफाई कराने का आश्वासन ठेकेदार ने दया। नगर आयुक्त ने नाले का एलाइनमेंट भी दोबारा जांचकर निर्माण के लिए संशोधित निविदा प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही बस्ती में सफाई और फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए। नाले का नहीं शुरू हो सका निर्माण कार्य नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 1.50 किमी लंबे नाले का निर्माण 15वें वित्त आयोग के बजट से होना है। टेंडर और कार्यादेश जारी होने के बाद भी संकरी गलियों, जगह की कमी और अतिक्रमण के कारण ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। रेलवे की बाउंड्रीवाल से नाले का संपर्क बंद होने के कारण अब इसमें केवल बस्ती का पानी आता है। सीएम ग्रिड के अधूरे काम पर नाराजगी नगर आयुक्त ने जोन-3 में दीप सिनेमा तिराहे से सोटे वाले बाबा मंदिर तक और बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस तक चल रहे सीएम ग्रिड के कार्यों का भी निरीक्षण किया। दीप सिनेमा से सोटे वाले बाबा मंदिर तक सड़क, नाला और फुटपाथ निर्माण का काम चल रहा है। वहीं गुंजन स्वीट हाउस के सामने नाला नहीं बनने से करीब 100 से 150 मीटर तक फुटपाथ का काम अधूरा मिला। अधिकारियों ने बताया कि डायवर्जन नहीं मिलने के कारण नाला निर्माण में देरी हुई। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में नाला निर्माण पूरा करने और फुटपाथ पर सभी यूटिलिटी संबंधी काम पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि काम समय से पूरा नहीं होने पर ठेकेदार के साथ अवर अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मार्बल मार्केट में काम तेज करने के निर्देश सीएम ग्रिड के फेज-1 के तहत मार्बल मार्केट में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा हो चुका है और जल निगम कनेक्शन भी कर चुका है। नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण में तेजी लाने और जल निगम से जुड़े किसी भी लंबित काम को संबंधित विभाग से पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार, संबंधित जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छता अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद कल्पना राकेश निषाद और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)