एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:हापुड़ के 6 केंद्रों पर 16,163 वोटर डालेंगे वोट, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Oct 23, 2026 - 10:08
0
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू:हापुड़ के 6 केंद्रों पर 16,163 वोटर डालेंगे वोट, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
हापुड़। जिले में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। जिले के 6 केंद्रों पर कुल 16,163 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदान केंद्र पर शुरू हुआ मतदान इसमें खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 11,937 और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,226 मतदाता शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसडीएम और सीओ भी लगातार व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। मतदान मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा, विकास खंड कार्यालय धौलाना, हापुड़, सिंभावली और गढ़ के साथ-साथ नगर पालिका परिषद हापुड़ में हो रहा है। मतदान केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में सिर्फ वोटर को ही जाने की इजाजत है। डीएम कविता मीना ने बताया कि चुनाव स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User