मखापुर में तीन महीने से सफाई कर्मी नहीं आया:गलियों और सार्वजनिक जगहों पर कचरा जमा, मच्छर बढ़े; ग्रामीणों ने सफाई और कार्रवाई की मांग की

Nov 01, 2026 - 10:37
0
मखापुर में तीन महीने से सफाई कर्मी नहीं आया:गलियों और सार्वजनिक जगहों पर कचरा जमा, मच्छर बढ़े; ग्रामीणों ने सफाई और कार्रवाई की मांग की
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के भकंदा गांव के मखापुर में तीन महीने से सफाई कर्मी नहीं आया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान गांव की गलियों और सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा-कचरा जमा हो गया है। गंदगी के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने और सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User