केन्या की कवयित्री की पुस्तक का कवर विमोचित:भौगोलिक और धार्मिक सीमाओं से परे एकता का संदेश देगी पुस्तक

Oct 25, 2026 - 15:50
0
केन्या की कवयित्री की पुस्तक का कवर विमोचित:भौगोलिक और धार्मिक सीमाओं से परे एकता का संदेश देगी पुस्तक
गोरखपुर में विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत केन्या की अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त द्विभाषी कवयित्री डॉ. परविंदर नागी की पुस्तक ‘संत सौरभ : द इटरनल वर्स ऑफ वननेस’ का आवरण विमोचित किया गया। यह पुस्तक धरा धाम इंटरनेशनल, गोरखपुर के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। इसमें लेखिका ने कविता के माध्यम से करुणा, एकता, पारस्परिक सम्मान, शांति और सह-अस्तित्व के मूल्यों को अभिव्यक्त किया है। पुस्तक का संदेश है कि मानवता भौगोलिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे एक साझा बंधन में जुड़ी है। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों के लेखकों को जोड़कर साहित्य के माध्यम से संत सौरभ के विचारों और विश्व शांति का संदेश प्रसारित करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User