गोकशी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 25हजार का इनामी भी पकड़ा:मेरठ में डेढ़ कुंतल गोमांस बरामद, पुलिस को तमंचा-कारतूस मिले
मेरठ के किठौर पुलिस ने जंगल में शनिवार रात में आम के बाग में गोकशी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 25 हजार रुपये का इनामी गोकश निजामुद्दीन और किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर वसीम भी शामिल है। पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल गोमांस, एक अवैध तमंचा, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। बहरोड़ा रोड के पास चल रही थी गोकशी पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सूचना मिली थी कि बहरोड़ा रोड के पास किठौर के जंगल में आम के बाग में गोकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई, जबकि एक आरोपी कूदते समय घायल हो गया। इनामी निजामुद्दीन भी था वांछित गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल, वसीम और निजामुद्दीन के रूप में हुई है। निजामुद्दीन परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, वसीम किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। कार और गोकशी के उपकरण जब्त पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ कुंतल गोमांस, एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन छुरी, दो कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका और रस्सियां बरामद की हैं। इसके अलावा एक अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)