खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों की उपलब्धि:38वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार सहित छह खिलाड़ियों ने हासिल की जीत

Oct 26, 2026 - 13:03
0
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों की उपलब्धि:38वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार सहित छह खिलाड़ियों ने हासिल की जीत
बुलंदशहर के अनूपशहर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक हरिद्वार के रानीपुर में आयोजित हुई। इसमें अनूपशहर रोड स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छह खिलाड़ियों ने प्रांतीय प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार, विशाल, गुरुकांत, प्रीत, दक्ष सिंह और सायमा ने जीत हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक गाजियाबाद में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अधिवक्ता मनोज नारायण बेरी ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक प्रदेश कुमार से सुबह-शाम नियमित प्रशिक्षण लेते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User