वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार से गर्दन पर वार, 15 टांके लगे; आधी रात कमरे में घुसे दो लोग

Oct 26, 2026 - 13:03
0
वाराणसी में डॉक्टर के भाई पर जानलेवा हमला:धारदार हथियार से गर्दन पर वार, 15 टांके लगे; आधी रात कमरे में घुसे दो लोग
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कुरहुआ गांव में रविवार देर रात घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में उमेश शेखर की गर्दन गंभीर रूप से कट गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गर्दन पर टांके लगाए गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर वहां से चले गए। जाते समय उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पिछली बार वह बच गया था, लेकिन इस बार उसका काम तमाम हो गया। पीड़ित का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। दोबारा हुई घटना से परिवार के लोग भयभीत हैं। आधी रात चारदीवारी फांदकर कमरे में घुसे दो लोग कुरहुआ निवासी उमेश शेखर पुत्र शंकर राम ने रोहनिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे वह घर में थे। इसी दौरान दो लोग मकान की चारदीवारी फांदकर कमरे में घुस आए। पीड़ित के अनुसार, इनमें से एक की पहचान गजाधरपुर निवासी मगरू प्रसाद यादव के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति को वह सामने आने पर पहचान सकते हैं। आरोप है कि कमरे में घुसते ही मगरू प्रसाद यादव ने धारदार हथियार से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर बोले- पिछली बार बच गया था, इस बार काम तमाम उमेश शेखर का आरोप है कि हमला करने के बाद दोनों आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके से चले गए। जाते समय उन्होंने पिछली घटना का जिक्र करते हुए धमकी दी कि इस बार वह बच नहीं पाएंगे। घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए। उमेश की पत्नी ने इसकी जानकारी उनके बड़े भाई डॉ. चंद्रशेखर को दी। उमेश अपने भाई के साथ इंदिरा अस्पताल और नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंधन का काम देखते हैं। डॉ. चंद्रशेखर इसी अस्पताल में प्रमुख चिकित्सक हैं। एक साल पहले भी हमले का आरोप पीड़ित के मुताबिक, करीब एक साल पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब दोबारा हमले की घटना के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रोहनिया पुलिस ने उमेश शेखर की तहरीर के आधार पर मगरू प्रसाद यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User