खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:हजरतगंज में लालजी टंडन प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

Oct 26, 2026 - 13:20
0
खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:हजरतगंज में लालजी टंडन प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। हजरतगंज में लालजी टंडन की प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी की तस्वीरों को जूतों से कुचलकर नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार की जा रही टिप्पणियों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, भाजपा नेता रणवीर सिंह कलशी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे देश की जनता का विरोध बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जिस भाषा में उन्हें समझ आएगा, उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User