खेत में आलू खोदते समय मशीन में करंट दौड़ा:मैनपुरी में किसान झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती
मैनपुरी में खेत में आलू खोदते समय मशीन में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर किसान सुभाष गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के बर्धनिया गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सुभाष पुत्र भवानी सिंह मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिवार के साथ खेत में आलू खोद रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन मशीन के संपर्क में आ गई।
मशीन में करंट दौड़ने से सुभाष उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। वहां उनका इलाज किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पहले भी हादसे हो चुके हैं। उनका आरोप है कि बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से लाइन की जांच कराने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)