हड़ताल पर गए चार सचिव निलंबित:एस्मा के बाद भी काम पर नहीं लौटे; जालौन प्रशासन ने की कार्रवाई

Nov 03, 2026 - 21:01
0
हड़ताल पर गए चार सचिव निलंबित:एस्मा के बाद भी काम पर नहीं लौटे; जालौन प्रशासन ने की कार्रवाई
जालौन में रबी सीजन में खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने हड़ताल पर गए चार सहकारी समितियों के सचिवों को निलंबित कर दिया है। उन्हें कई बार नोटिस देकर काम पर लौटने की अपील की गई थी। इसके बावजूद वे ड्यूटी पर नहीं आए। मंगलवार शाम को यह कार्रवाई की गई। सहकारी समिति अधिनियम के तहत कार्रवाई सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक शिव कुमार ने मंगलवार शाम वीडियो जारी कर बताया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ कर्मचारी और सचिव हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम, 1965 की धारा 38 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी काम पर नहीं लौटने पर चार सचिवों को निलंबित किया गया है। निलंबित सचिवों में सीकरी राजा समिति के राजकुमार, कैथेरी समिति के चंद्र प्रकाश द्विवेदी, जैसारीकला समिति के रविंद्र कुमार यादव और जखा समिति के राजकिशोर शामिल हैं। किसानों से बोले- खाद की कमी नहीं शिव कुमार ने किसानों से कहा कि खाद को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। पीसीएफ गोदामों, क्रय-विक्रय समितियों और सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में लापरवाही या किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया खाद से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसान हेल्पलाइन नंबर 05162-252483 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User