पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी फरार:हमीरपुर में हत्या, बच्ची और आरोपी के DNA सैंपल जांच के लिए भेजे

Nov 03, 2026 - 20:45
0
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी फरार:हमीरपुर में हत्या, बच्ची और आरोपी के DNA सैंपल जांच के लिए भेजे
हमीरपुर के मुस्करा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बच्ची और आरोपी के DNA सैंपल मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं। नामजद आरोपी गोविंद अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, जबकि मुठभेड़ में घायल दूसरा आरोपी हीरालाल जिला अस्पताल में भर्ती है। घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण विवेचक SI सुधीर चौरसिया ने मंगलवार को घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया और गांव के कुछ लोगों के बयान दर्ज किए। मुठभेड़ में हीरालाल के दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल फिटनेस मिलने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं आरोपी गोविंद के मकान पर हुई बुलडोजर कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने मकान की बाहरी दीवार, बरामदे के तीन हिस्से और करीब तीन फीट की बाउंड्री गिराई है, जबकि अंदर का मकान जस का तस है। परिवार ने पूरी इमारत गिराने की मांग की है। मृतका के रिश्तेदार और गांव के प्रधान ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि आरोपी गोविंद के बहनोई के दो बेटे उनके घर और खेतों के आसपास घूम रहे हैं। परिवार को किसी अनहोनी की आशंका है। आरोपी का मकान सील होने के बाद पुलिस उसके बहनोई के परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के लिए अपने वाहन से वहां से ले गई थी। इसी बात को लेकर घटना वाली रात लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया था। परिवार से मिलने पहुंचीं जनप्रतिनिधि मंगलवार को राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सपा की पूर्व राठ विधानसभा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता रवि गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने बच्ची की मां को ढांढस बंधाया। थाना प्रभारी मुस्करा सुधीर चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची और आरोपी के DNA सैंपल मिलान के लिए भेजे गए हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User