ख्वाजा बोले- बॉल टेम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी:सिर्फ स्मिथ-वॉर्नर-बैनक्रॉफ्ट की गलती नहीं थी, दूसरे टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ

Nov 07, 2026 - 10:27
0
ख्वाजा बोले- बॉल टेम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी:सिर्फ स्मिथ-वॉर्नर-बैनक्रॉफ्ट की गलती नहीं थी, दूसरे टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 2018 के सैंडपेपर कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी। ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा- ‘इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ सभी शामिल थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। 2018 में आरोप लगने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की थी। तब टीम के बाकी खिलाड़ियों ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था। इस मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को निलंबित किया गया। क्या था 2018 का बॉल टैम्परिंग या सैंडपेपर कांड? ख्वाजा ने कहा- सबको मिलकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए ख्वाजा जल्द रिलीज होने वाली अपनी आत्मकथा 'सब्र' (Sabr) में भी इस विवाद पर विस्तार से लिख रहे हैं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से चाहते थे कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आए। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में भी उन्होंने खिलाड़ियों से इसे पूरी टीम की जिम्मेदारी लेने को कहा था। उनके मुताबिक, उन्होंने कहा था कि यह टीम ने किया है और सभी को मिलकर इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 2021 में गेंदबाजों ने आरोप नकारे थे ख्वाजा का ताजा बयान ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख गेंदबाजों के पुराने बयान से अलग है। 2021 में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने संयुक्त बयान जारी कर गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी होने के आरोपों को नकार दिया था। ख्वाजा ने कहा कि वे चाहते थे कि टीम के सभी खिलाड़ी इस मामले की जिम्मेदारी लें। उन्हें उम्मीद थी कि आठ साल के भीतर कोई दूसरा खिलाड़ी खुद सामने आकर सच्चाई बताएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा से पूछताछ नहीं की इस विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच की थी। ख्वाजा ने दावा किया कि जांच के दौरान बोर्ड ने उनसे कभी पूछताछ नहीं की, जबकि वे पूरे टेस्ट में बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे। उन्होंने कहा, 'मैं कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बगल में बैठा था। इसके बावजूद मेरा इंटरव्यू नहीं लिया गया। मैं फोन आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन फोन कभी नहीं आया। इसके बाद सजा सुना दी गई। मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हुआ।' ख्वाजा ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि बोर्ड को पता था कि वे पूरी टीम की जिम्मेदारी लेने की बात करेंगे और सच बताने के लिए तैयार थे। ख्वाजा बोले- कमिंस को किताब के बारे में पहले बताया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User