PM मोदी से मिले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव:टी-20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल दिखाया; परिवार के साथ दिल्ली में मुलाकात की

Nov 06, 2026 - 15:50
0
PM मोदी से मिले पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव:टी-20 वर्ल्ड कप का गोल्ड मेडल दिखाया; परिवार के साथ दिल्ली में मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुलाकात की है। वे परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान PM ने सूर्या के बच्चों के साथ भी समय बिताया मुलाकात के दौरान सूर्या ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का गोल्ड मेडल पहना हुआ था। PM मोदी ने भी इस मेडल को हाथ में लेकर देखा। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन होने से इस साल का त्योहार और पवित्र एवं दिव्य हो गया है। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारत लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बना। इससे पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 2025 में UAE में टी-20 एशिया कप भी जीता था। सूर्यकुमार ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर का लॉन्ग-ऑफ पर कैच पकड़ा था। दो बार ICC टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने सूर्यकुमार को 2022 और 2023 में ICC टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। वे अक्टूबर 2022 में ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। जनवरी 2023 में उन्होंने 910 रेटिंग पॉइंट हासिल किए थे। वर्ल्ड कप के बाद टी-20 टीम से बाहर हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User