क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोला- सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा नहीं:इन्वेस्टिगेशन के नतीजे से संतुष्ट; ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम इसमें शामिल थी

Nov 10, 2026 - 10:55
0
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोला- सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा नहीं:इन्वेस्टिगेशन के नतीजे से संतुष्ट; ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम इसमें शामिल थी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 2018 के सैंडपेपर विवाद की जांच दोबारा शुरू करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- ‘बोर्ड के पास जांच फिर से खोलने की कोई ठोस वजह नहीं है। हम पहले की जांच के नतीजों से संतुष्ट है।’ यह विवाद फिर से चर्चा में है और इसकी वजह हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा। उन्होंने अपनी बायोग्राफी बुक 'सब्र' में दावा किया कि 2018 के साउथ अफ्रीका दौरे पर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी थी। क्या था 2018 का बॉल टेम्परिंग या सैंडपेपर विवाद? ग्रीनबर्ग बोले- सभी खिलाड़ियों को अपनी बात रखने का मौका मिला ग्रीनबर्ग ने रेडियो चैनल SEN से बातचीत में कहा कि उन्होंने अभी ख्वाजा की किताब नहीं पढ़ी है। हालांकि, ख्वाजा ने कुछ महीने पहले उन्हें फोन करके किताब जारी करने की जानकारी दी थी। ग्रीनबर्ग ने इसके लिए उनका आभार भी जताया। ग्रीनबर्ग के मुताबिक, उस समय खिलाड़ियों को अपनी बात रखने के लिए कहा गया था। पिछले आठ साल में भी उनके पास ऐसा करने का मौका था। उन्होंने कहा कि बोर्ड का रुख अब भी वही है और जांच दोबारा शुरू करने की कोई ठोस वजह नहीं दिखती। ख्वाजा ने कहा था- पूरी टीम को सैंडपेपर की जानकारी थी ख्वाजा ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को दिए इंटरव्यू में कहा था- ‘इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ सभी शामिल थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट यानी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। ख्वाजा ने यह भी कहा कि केपटाउन टेस्ट के दौरान वे कैमरन बैनक्रॉफ्ट के पास बैठे थे, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जांच के दौरान उनका बयान तक नहीं लिया। ख्वाजा का यह दावा 2021 में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन के संयुक्त बयान से अलग है। इन चारों गेंदबाजों ने उस समय गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी होने से इनकार किया था। वॉर्नर ने ख्वाजा के दावे को 100% सही बताया ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ख्वाजा बोले- बॉल टेम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी:सिर्फ स्मिथ-वॉर्नर-बैनक्रॉफ्ट की गलती नहीं थी, दूसरे टेस्ट में भी सैंडपेपर का इस्तेमाल हुआ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 2018 के सैंडपेपर कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User