प्रयागराज में हनुमान जी का फूलों से श्रृंगार-VIDEO:ब्रह्ममुहूर्त में हुआ अभिषेक, संगम बंधवा मंदिर में जुटे श्रद्धालु

Nov 10, 2026 - 10:57
0
प्रयागराज में हनुमान जी का फूलों से श्रृंगार-VIDEO:ब्रह्ममुहूर्त में हुआ अभिषेक, संगम बंधवा मंदिर में जुटे श्रद्धालु
प्रयागराज के संगम बांधवा स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के बाद पहले मंगलवार को बजरंगबली का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के महंत बलबीर गिरि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का अभिषेक कराया। उन्हें दूध, दही, शहद, घी और हल्दी से स्नान कराया गया। इसके बाद नए वस्त्र पहनाकर गुलाब, गेंदा, चमेली, मोगरा, गुलदाउदी और रजनीगंधा समेत कई सुगंधित फूलों से सजाया गया। घंटा-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच आरती हुई। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महिला, पुरुष और बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार कर बजरंगबली के दर्शन करते रहे। कई श्रद्धालु फूल-माला और प्रसाद लेकर पहुंचे। हनुमान जन्मोत्सव के बाद पहले मंगलवार को हुए विशेष श्रृंगार के चलते मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। ऊपर फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User