साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान:स्पिनर पैटरसन-व्हाइट को पहली बार जगह; बशीर बाहर, चोट के बाद जैकब बेथेल की वापसी

Nov 09, 2026 - 20:21
0
साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान:स्पिनर पैटरसन-व्हाइट को पहली बार जगह; बशीर बाहर, चोट के बाद जैकब बेथेल की वापसी
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 28 साल के लियम पैटरसन-व्हाइट को पहली बार जगह मिली है। वहीं, स्पिनर शोएब बशीर को टीम से बाहर कर दिया है। वे इंग्लैंड लायंस की टीम के साथ साउथ अफ्रीका प्रैक्टिस मैच खेलने जाएंगे। घुटने की चोट से उबरने के बाद जैकब बेथेल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। कप्तानी जो रूट के पास रहेगी। यह इंग्लैंड के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का टीम के साथ पहला टेस्ट दौरा होगा। 42 विकेट लेकर टीम में पहुंचे पैटरसन-व्हाइट पैटरसन-व्हाइट को चुनने की सबसे बड़ी वजह काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन रहा। उन्होंने पिछले सीजन में स्पिन गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा 42 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 25.11 रहा। इसके अलावा उन्होंने एक शतक भी लगाया। पिछले महीने उन्हें ECB का डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। अब उन्हें टेस्ट टीम में जगह देकर शोएब बशीर और रेहान अहमद से आगे रखा गया है। 28 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 75 फर्स्ट क्लास मैचों में 184 विकेट लिए हैं। बशीर और जैक लीच को क्यों नहीं मिली जगह? शोएब बशीर को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है, लेकिन वे इंग्लैंड लायंस की रेड-बॉल टीम में शामिल हैं। लायंस टीम उन खिलाड़ियों का समूह है, जिन्हें भविष्य में राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार रखा जाता है। इंग्लैंड ने अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर भी विचार नहीं किया। लीच ने अपना आखिरी टेस्ट अक्टूबर 2024 में खेला था। उनके करियर में 39 टेस्ट हैं। बेथेल की वापसी से बल्लेबाजी क्रम पर फैसला बाकी जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब फिट होकर वे टीम में लौट आए हैं। उनकी वापसी से इंग्लैंड के टॉप-6 बल्लेबाजों का क्रम तय करना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ बेथेल की जगह जॉर्डन कॉक्स ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी और तीनों टेस्ट में अर्धशतक लगाए थे। सैम करन को इस दौरे के लिए नहीं चुना गया है। वे अपनी शादी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जोश टंग तेज गेंदबाज जोश टंग पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनके दूसरे बच्चे का जन्म होने वाला है और वे इस दौरान परिवार के साथ रहेंगे। उनके पैर के अंगूठे में चोट भी है, जिसके लिए वे ब्रिटेन में डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं। हालांकि, उन्हें पूरी सीरीज के लिए बाहर नहीं किया गया है और उनके बाद के टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। विवाद के बाद ब्रायडन कार्स की इंग्लैंड लायंस में वापसी तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को इंग्लैंड की मुख्य टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन उन्हें लायंस की रेड-बॉल टीम में शामिल किया गया है। अगस्त में डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर हुई घटना के बाद इंग्लैंड ने उन्हें टीम से अलग रखा था। उन पर खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा था। अलग-अलग तारीखों पर साउथ अफ्रीका पहुंचेगी इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के कारण इंग्लैंड के खिलाड़ियों का साउथ अफ्रीका पहुंचने का कार्यक्रम अलग-अलग रखा गया है। टेस्ट टीम के छह खिलाड़ी लियम पैटरसन-व्हाइट, डैन लॉरेंस, सैम कुक, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन और जेमी स्मिथ 25 नवंबर को लायंस के साथ साउथ अफ्रीका रवाना होंगे। कैंप पीटरमैरिट्जबर्ग में लगेगा। जो रूट, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और सोनी बेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद ब्रिटेन लौटेंगे और 2 दिसंबर को साउथ अफ्रीका जाएंगे। वहीं, हैरी ब्रूक, बेथेल और कॉक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 के बाद सीधे साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे। उनके जाने के बाद विल जैक्स पांचवें टी-20 में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड की टेस्ट टीम जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, लियाम पैटरसन-व्हाइट, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। इंग्लैंड लायंस की रेड-बॉल टीम शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्ब, मैथ्यू फिशर, जैक हेन्स, जॉर्ज हिल, एडी जैक, बेन मेयेस, बेन मैकिनी, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जेम्स रेव, थॉमस रेव, मिच स्टेनली, ओली स्टोन और आसा ट्राइब।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User