ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया:एक महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 20 बिछुए और 4 पाजेब बरामद

Oct 23, 2026 - 17:47
0
ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया:एक महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 20 बिछुए और 4 पाजेब बरामद
हापुड़ में बाबूगढ़ पुलिस ने लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे खुलासा कर अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 20 जोड़ी बिछुए, 4 जोड़ी पाजेब, इयॉन कार और दो फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं। पढ़िए पूरा मामला- चोरी 16 अक्टूबर शाम करीब साढ़े 4 बजे बछलौता रोड लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान पर हुई थी। जहां एक महिला और दो पुरुष ग्राहक बनकर आए। उन्होंने दुकानदार राहुल से आभूषण देखे, पर कुछ खरीदा नहीं। जिसके बाद वह चले गए। उनके जाने पर सामान चेक करने पर 20 जोड़ी बिछुए और 4 जोड़ी पाजेब दुकान से गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज में वे चोरी करते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ग्राहक बनकर करते थे चोरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राहक बनकर दुकानों पर जाते थे, ध्यान भटकाकर आभूषण चोरी करते थे और फर्जी नंबर प्लेट वाली कार का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला समेत मोनू, जगत सिंह निवासी उदेना जिला अमरोहा जमुना प्रसाद गांव रुस्तमनगर सहसपुर, राजीव और महिला जमुना निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला हर्ष नगर मुरादाबाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आभूषण बरामद करने का दावा किया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जमुना और राजीव पूर्व में भी अलग अलग थानों से जेल जा चुके है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User