नोएडा में पुलिस मुठभेड़, चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, ढाई लाख का माल बरामद

Oct 23, 2026 - 18:04
0
नोएडा में पुलिस मुठभेड़, चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, ढाई लाख का माल बरामद
सेंट्रल नोएडा की बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश बंद मकानों को निशाना बनाते थे। फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया, 27 अगस्त और 13 अक्टूबर 2026 को बिसरख में चोरी हुई थी। रोजा गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की गोली बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू के पैर में लगी, जिसे पकड़ा गया। उसके साथी पिंटू को तलाशी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, पायल, कड़े, 11,450 रुपये नकद, एक बाइक, तमंचा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू मैनपुरी का है, जिस पर दिल्ली समेत कई शहरों में चोरी, लूट समेत 14 से ज्यादा केस दर्ज हैं। पिंटू पर बिसरख थाने में दो मामले हैं। फरार संदीप की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User