मेरठ में ट्रेन की चपेट में आए दो भाई:एक की मौत, दूसरे का दाहिना हाथ कटा और पैर टूटा
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में मलियाना पुल के पास श्मशान घाट के नजदीक शनिवार रात में दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पर चल रहे दो सगे भाइयों को पीछे से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की टक्कर से शिवम का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि पैर भी टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।
बुलंदशहर स्थित गुलावठी के रहने वाले आर्यन 20 साल और शिवम पुत्र मनोज, वर्तमान में परतापुर थाना क्षेत्र स्थित रिठानी में रहकर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात में दोनों कही गए थे औऱ वह शराब के नशे में अपने घर लौट रहे थे। वापस लौटने के दौरान दोनों रेलवे ट्रैक पर चलने लगे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्यन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के पास गिर पड़ा।
हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
उधर, आर्यन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ परिवार आर्यन की मौत से सदमे में है, वहीं शिवम की गंभीर हालत को लेकर भी परिजन परेशान हैं।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीप नगर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है हादसे की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)